logo

हादसा : दहेज के लिए पत्नी की जान लेने वाला पहुंचा जेल, डेढ़ साल की बच्ची रह गयी अकेली

jail1.jpg

रामगढ़ :

तीन साल ही तो हुए थे इन दोनों की शादी के, लेकिन आज लड़की दुनिया में नहीं और लड़का जेल में है। वहीं उनकी डेढ़ साल की बच्ची अकेली घर में रह गई। इसकी वजह तो मनोवैज्ञानिक तलाशेंगे कि समाज में ऐसा क्यों हो रहा है। खबर रामगढ़ के मांडू प्रखंड कुजू ओपी क्षेत्र के करमा की है। यहां के रहने वाले मुकेश कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी शिल्पी रानी की हत्या कर दी और फिर थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

 

मामला क्या है

बताया गया है कि तीन साल पहले मुकेश और रानी ने शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। एक बार मामला महिला थाना रामगढ़ भी पहुंचा था। पुलिसवालों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। उनका डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है। मुकेश करमा चौक बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास चाय-नाश्ता का होटल चलाता था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। बात इनती बढ़ी कि मुकेश ने रानी की गला दबाकर जान ले ली।

 

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बात पुलिस तक पहुंची। कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिया भेजा। पति ने अपना जुर्म भी कबूला है। मृतक महिला के मायका वाले की पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतका के परिजनों के बयान पर पति मुकेश कुमार गुप्ता, ससुर भीखू साव, सास लीला देवी समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।